उत्तराखंड : मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 कॉल गर्ल गिरफ्तार

नैनीताल l नैनीताल के रामनगर स्पा में मसाज के नाम पर जिस्म का धंधा चल रहा था। पुलिस ने स्पा पर छापा मारा और 5 कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर के मोहान स्थित एक रिसोर्ट में कॉल गर्ल आने वाली है। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। जब पुलिस ने यहां मैंगो ब्लूम स्पा में छापा मारा तो पाया कि अंदर पांच कॉल गर्ल थी। एक व्यक्ति कॉल गर्ल के साथ अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ा गया। पास में कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। मौके से विशाल नाम का एक युवक अब भाग गया। वही एक युवक जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम मोहम्मद नूर बताया जा रहा है। उत्तराखंड में धीरे-धीरे मसाज के नाम पर जिस तरह की खबरें सामने आ रही है, वह चिंताजनक हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *