उत्तराखंड : कैबिनेट से मिली नई नियमावली को हरी झंडी, जल्द होगी सब इंस्पेक्टरों की भर्ती

देहरादून l उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा दरोगा सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी मिलने के साथ ही दरोगा के पदों पर भर्ती की राह भी खुल चुकी है। जी हां, पुलिस मुख्यालय ने दरोगा के करीब 150 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नई नियमावली के तहत अक्टूबर में दरोगा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अब तक पुलिस मुख्यालय उप निरीक्षक सेवा नियमावली में बदलाव का इंतजार कर रहा था। कैबिनेट से नई नियमावली को हरी झंडी मिलने के साथ ही दरोगा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को कॉन्स्टेबल के 1521 पदों पर अधियाचन भेजा है और युकेएसएससी जल्द ही विज्ञप्ति जारी करेगा। वहीं दरोगा के करीब 150 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा अधियाचन भेजे जाने के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इन पदों पर भी अगले महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा। उम्र सीमा की बात करें तो कोरोना के कारण दरोगा भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा 1 साल की अतिरिक्त छूट के बाद अधिकतम आयु सीमा 29 साल हो जाएगी। आरक्षित वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त छूट लागू रहेगी। सिपाही भर्ती में भी एक साल की छूट के बाद आयु सीमा 18 से 23 साल हो जाएगी।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *