उत्तराखंड : होटल में मिली इस बड़े नेता के बेटे की लाश, पुलिस के लिए बनी चुनौती

देहरादून l राजधानी देहरादून में अभी दोहरे हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है यह खबर देहरादून की राजपुर रोड के जाखन इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां के रोजवुड होटल में एक लाश मिली है। यह लाश आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह लाश आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलेर के बेटे की है। फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है और जल्द ही इस बात का खुलासा होगा कि आखिर ये लाश यहां कैसे आई? आपको बता दें कि इससे पहले यानी 24 घंटे पहले ही देहरादून के प्रेमनगर इलाके में दो शव बरामद हुए थे। प्रेम नगर में उन्नति शर्मा और उनके नौकर की लाश मिली थी। अभी इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी भी नहीं सुलझ पाई है और इस बीच राजपुर रोड से आई यह खबर पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *