ऋषिकेश : रायवाला इलाके में तीन महिलायें गंगा नदी में बही, सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश : रायवाला इलाके में तीन महिलाएं गंगा नदी में बह गयी, जिसमें दो महिलायें और एक लड़की है. तीनों हरियाणा की रहने वाली बताया जा रहा है. बताया जा रहा है सुबह गीता कुटीर घाट पर ये नहाने गयी थीं, वहां से ये गायब हो गयी.तीनों ही बहनें बतायी जा रही हैं.तीनों के नाम हैं, कुसुम (36)पत्नी राजेश निवासी ग्राम खानपुर कलां, सोनीपत, हरियाणा सीमा (34) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम पाडी, थाना गन्नौर, जिला सोनीपत हरियाणा और नेहा (24) पुत्री सतवीर ग्राम गढ़ी केसरी तहसील गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा

जल पुलिस, SDRF, राहत व् बचाव दल मौके पर पहुंचा

डूबने की आशंका के मद्देनजर एसडीआरएफ,आपदा राहत दल और जल पुलिस कर्मी मौके पर तलाश कर रहे हैं, तीनों महिलाओं को खोजा जा रहा है. वहीँ पुलिस कंट्रोल द्वारा बताया गया के रायवाला थाना क्षेत्र गीता कुटीर घाट पर तीन महिलाएं सुबह स्नान करने के दौरान गंगा जी में बह गई हैं. सूचना पर जल पुलिस एवं आपदा राहत दल की टीम ऋषिकेश द्वारा मौके पर रवाना हुई और मौके का मुआयना कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.

खबर लिखे जाने तक टीम मौके पर है और खोजबीन अभियान जारी है, टीम में जल पुलिस से आरक्षी हरीश गुंसाई, आपदा राहत टीम से मनोज बिष्ट, अनिल पाल, बलबीर सिंह चौहान, कुलदीप दानू, संतराम, गोताखोर विनोद सेमवाल, आरक्षी चालाक दिनेश राणा मौजूद हैं. वहीँ गायब हुई महिलाओं के परिजन भी पहुँच गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *