ऋषिकेश : देश को आज 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मनोज रौतेला की रिपोर्ट:

ऋषिकेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में पीएम केयर्स के तहत स्थापित किए गए 35 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट देश को समर्पित करेंगे।

AIIMS Rishikesh

पीएमओ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसी के साथ देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन संयत्र चालू हो जाएंगे।अब तक देश भर में कुल 1,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स फंड के तहत स्थापित किया गया है और इनमें से 1,100 से अधिक संयंत्रों से प्रतिदिन 1,750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। इसी के साथ पीएमओ ने कहा कि यह COVID-19 महामारी के आगमन के बाद से भारत की चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सक्रिय उपायों का प्रमाण है।

OXYGEN PLANT, AIIMS RISHIKESH

पीएमओ ने कहा कि देश के प्रत्येक जिले में एक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू करने की परियोजना को पहाड़ी क्षेत्रों, द्वीपों और कठिन भूभाग वाले क्षेत्रों की जटिल चुनौतियों से निपटने के दौरान निष्पादित किया गया था। 7,000 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण देकर इन संयंत्रों का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया गया है और सभी की एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निगरानी की जा रही है।सम्बंधित मामले में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इससे पहले खुद मुख्यमंत्री ने बुधवार को एम्स पहुँच कर तैयारियों का जायजा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *