ऋषिकेश : मदन नौटियाल बने जिला महासचिव किसान कांग्रेस सोशल मीडिया, पद मिलने के बाद गुमानीवाला के भागीरथी कॉलोनी में हुआ स्वागत

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :

ऋषिकेश : उत्तराखण्ड में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 2022 के चुनाव को देखते हुए अपने संगठन को हर तरफ से जोड़ने की कोशिश में जुटी हुई है. राजनीतिक पंडित कहते हैं पार्टी का संगठन अगर मजबूत है तो समझो आधा चुनाव जीत लिया. बाकी का काम जनता का होता है.

मदन नौटियाल को जिम्मेदारी सौंपने के बाद स्वागत करते हुए कांग्रेसी नेता

उसी कड़ी में शनिवार को गुमानीवाला के भागीरथी कॉलोनी में एक स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता मदन नौटियाल को महासचिव किसान कांग्रेस सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. जो काफी महत्वपूर्ण पद है आज के तकनीकी दौर की बात करें तो. अब नेता पैदल कम बल्कि मोबाइल से जनता के बीच अधिक संपर्क में रहते हैं. तकनीकी के दौर पर राजनीती को सादने की सभी दाल कोशिश में रहते हैं. देखा जाये तो, लोकतंत्र अब टेक्नीकल अधिक हो गया है बजाये आम जन के साथ मैनुवल सर्म्पर्क के. किसान भी हाईटेक है आज देश का. उसी उद्देश्य से किसानों से निरंतर जुड़ाव और उनकी समस्यायों को समझने, सुलझाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मदन नौटियाल को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

वहीँ मदन नौटियाल का कहना था “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका में सम्मान करता हूँ और पार्टी और संगठन के लिए काम करता रहूँगा, किसानों के साथ खड़ा हो कर , साथ ही जिला महासचिव किसान कांग्रेस सोशल मीडिया की जिम्मेदारी देने पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी जी एवं प्रभारी अभिनव सिंह मलिक जी को धन्यवाद देता हूँ. कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी हो जो किसानों की पीड़ा को समझ सकती है और किसानों को इंसाफ दिला सकती है।” मदन नौटियाल कांग्रेसी नेता होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और समाज में बढ़चढ़ कर शिरकत करते हैं. जब भी जहाँ भी किसी को कोई काम हो तो नौटियाल सामने खड़े रहते हैं. कांग्रेस को निश्चित ही इसका फायदा मिलेगा आगामी विधानसभा चुनाव में. दिन प्रतिदिन संगठन से नए लोग जोड़े जा रहे हैं.लेकिन रोचक होगा ये लोग कितना कारगर होंगे आने वाले चुनाव प्रचार और चुनाव परिणाम में जो फिलहाल आने वाले समय के गर्भ में है.

वही तेज तर्रार नेता व नव नियुक्त किसान कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा मैं बधाई व शुभ कामनाएं देता हूँ मदन नौटियाल जी को, इससे निश्चित तौर पर संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही किसान की पीड़ा को भी समझने में आसानी होगी. वहीँ शोभा भट्ट ने कहा रोज नए लोग जुड़ रहे हैं कांग्रेस से आने वाले चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी, इन्हीं लोगों के काम से जनता के बीच जाने में आसानी होगी और जनता को समझा पाएंगे कांग्रेस की क्या विचार धारा है क्या नीति है, मेरी तरफ से बधाई मदन नौटियाल जी को बधाई और शुभकामनायें.

वहीँ इस मौके पर प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शोभा भट्ट, जिला अध्यक्ष किसान सोशल मीडिया उत्तम सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष शंभू शंकर युवा कांग्रेस के इकाई अध्यक्ष हीरा सिलस्वाल, विनोद पोखरियाल, देवेन्द्र बेलवाल, राजेन्द्र चौहान, ऋषि पोसवाल, सुरेशं चंद्र तथा समस्त क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *