फोटो एडिटिंग से मैसेज रिएक्शन तक, WhatsApp में आ रहे ये धांसू फीचर्स

नई दिल्ली l इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। मैसेज रिएक्शन से फोटो एडिटिंग तक, हाल ही में कुछ नए फीचर्स सामने आए हैं, जिनकी टेस्टिंग की जा रही है। यानी ये जल्द ही व्हाट्सएप यूजर्स तक पहुंचने वाले हैं। यहां हम आपको व्हाट्सएप पर जल्द आने वाले ऐसे ही 4 फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

मैसेज रिएक्शन
मैसेज रिएक्शन फीचर हम फेसबुक मैसेंजर में पहले ही देख चुके हैं। अब यह व्हाट्सएप पर भी आने वाला है। इसके जरिए आप चैट में आने वाले मैसेज पर अपनी पसंद की इमोजी के जरिए रिएक्शन दे पाएंगे। यह सुविधा समूह चैट पर भी उपलब्ध होगी।

चैट बबल का नया लुक
व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए हमारा ज्यादातर समय चैट विंडो पर बीतता है। अब व्हाट्सएप इस अनुभव को बेहतर बनाना चाहता है। इसलिए, चैट विंडो में आपके टेक्स्ट के आस-पास मौजूद ग्रीन बबल पहले से बेहतर होने जा रहा है। कंपनी एक अपडेट के जरिए इसका डिजाइन बदल देगी।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *