19 वर्षीय लड़की को अगवाकर पांच दरिंदों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

औरंगाबाद l बिहार के औरंगाबाद में एक 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां पांच लड़कों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि रेप के बाद पांचों दरिंदे सबूत मिटान के लिए लड़की की हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद लड़की की जान बच पाई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हो गए हैं.

घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि लड़की अपने पड़ोसी के घर जा रही थी तभी 5 लड़के आये और मुंह पर स्प्रे किया जिससे लड़की बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में पांचो दरिंदों ने लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और एक कमरे में पांचों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. इस दौरान लड़की चीखती चिल्लाती रही और उससे बचने की पूरी कोशिश करती रही. मगर पांचों दरिंदो को उसपर जरा भी रहम नहीं आई. पांचों दरिंदों ने मिलकर उसके अस्मत को तार-तार कर दिया.

रेप के बाद हत्या करने जा रहे थे दरिंदे
लड़की के साथ हैवानियत करने के बाद सबूत मिटान के ख्याल से पांचों उसकी हत्या की नीयत से उसे गाड़ी में लेकर जा रहे थे. तभी ऐन मौके पर कहीं से मुफ्फसिल थाने की पुलिस पहुंत गई. पुलिस ने पांचों लड़को को बेसुध अवस्था में लड़की को ले जाते देखा. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और रुकवाया. इसके बाद लड़की ने पुलिस से आपबीती सुनाई तो पूरा मामला सामने आया. पुलिस ने रेप की बात सामने आने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए

सांसद से लगाई न्याय की गुहार
पुलिस ने लड़की को महिला थाने पहुंचा दिया है जहां महिला थाना प्रभारी मेडिकल कराने के लिए लड़की को सदर अस्पताल लेकर गई हैं. मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. इधर आरोपियों से पूछताछ जारी है. घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने सांसद सुशील कुमार सिंह से मिलकर सारी बातों से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई है. इसके बाद सांसद ने एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा से मोबाइल पर बात की और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *