ऋषिकेश : श्यामपुर फाटक के पास कार ने मारी विक्रम को टक्कर, विक्रम चालक घायल, कार चालक फरार

ऋषिकेश : श्यामपुर इलाके में सोमवार शाम को एक कार ने विक्रम को टक्कर मार दी. राष्ट्रीय राजमार्ग की घटना है. विक्रम चालक नरेश रतूड़ी (44) पुत्र राघवानंद रतूड़ी को 108 के माध्यम से ऋषिकेश स्थित सरकारी हॉस्पिटल ले अजय गया उपचार के लिए.


विक्रम टक्कर लगने के बाद पलट गया

वहीँ टक्कर से विक्रम पलट गया और वहीँ सड़क किनारे लुढ़क गया, गनीमत रही यात्री नहीं थे विक्रम में. विक्रम चालक अकेला था और कार चालक टक्कर लगते ही मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कार में दो से ज्यादा लोग सवार थे. सफ़ेद रंग की कार का नंबर है यूके15 -4777. ऋषिकेश से नेपाली फार्म की तरफ जा रहा था विक्रम. उसी दौरान श्यामपुर में फाटक क्रॉस करने के बाद पुलिया के पास यह घटना हुई. मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है. कार चालक का पता लगाया जा रहा है कहाँ का है और कौन है. घायल विक्रम चालक नरेश रतूड़ी तपोवन क्षेत्र का का रहने वाला है. वहीँ मौके पर 108 पहुंची और घायल विक्रम चालक को सरकारी हॉस्पिटल ले कर आयी है प्राथमिक उपचार के लिए.

108 एम्बुलेंस टीम में EMT अनुज प्रसाद और पायलट शैलेन्द्र थे जिन्होंने घायल को तुरंत उठाया और उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले गए. फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *