उत्तराखंड : बारिश के बाद कई जगह बंद, घंटों तक जगह-जगह फंसे तीर्थ यात्री

बदरीनाथ l बदरीनाथ हाईवे हाथी पर्वत से लेकर कंचनगंगा, रंगाड समेत कई स्थानों पर बाधित रहा। परेशान हाल यात्रियों के चेहरे पर भगवान के दर्शन न कर पाने और विपरीत परिस्थितियो में मजबूरी मे होटलों में रहने पर मनमाने किराया वसूले जाने की शिकायत का दर्द साफ छलका।

यात्रा पर आये यात्री कोई तीन तो कोई चार दिनों से जोशीमठ और पीपलकोटी में रूके हैं । बुधवार को भी बदरीनाथ हाईवे न खुलने पर वापस लौट गए हैं। इतने दिनों तक बीच में ही अटके रहने पल कई तीर्थयात्री रोते-बिलखते वापस लौटे। 17 अक्तूबर को देर शाम आठ बजे भारी बारिश होने से कई जगहों में अवरूद्घ हो गया था, जिससे पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर, बदरीनाथ, गोविंदघाट, पीपलकोटी में ही रोक लिया था।

चार दिन बाद भी हाईवे के न खुलने से बुधवार को अधिकांश तीर्थयात्री वापस लौट गए हैं। बैगलूरु ये आयी महिला तीर्थयात्री एस विश्वरुपा नन्दनी जय गोपाल ने कहा पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें हाईवे की सही जानकारी नहीं दी जा रही है। होटलों में मनमाना किराया वसूला जा रहा है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *