बंगाल के पूर्व राज्यपाल ने किया स्वदेशी शिल्प मेले का शुभारम्भ

उद्योग नगर नैनी के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड परिसर में आज स्वदेशी शिल्प मेले का शुभारम्भ पश्चिम बंगाल के महामहिम पूर्व राज्यपाल आदरणीय पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ I

National Frontier

इस अवसर पर श्री त्रिपाठी जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन करके मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से मेले का शुभारंभ किया I शुभारंभ के पश्चात मेले के आयोजक संस्था स्वदेशी इंडिया फाउंडेशन के सचिव दत्तात्रेय पाण्डेय ने आदरणीय त्रिपाठी जी को पुष्प और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया I

National Frontier

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से भारतीय संस्कृति की झलक प्राप्त होती है I एक ही स्थान पर विभिन्न प्रदेशों से आए हुए हस्तशिल्प के कारीगरों को अपने उत्पाद के प्रदर्शन और बिक्री का मंच एक ही स्थान पर प्राप्त होता है I श्री त्रिपाठी का स्वागत करते हुए स्वदेशी इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक शशांक शेखर पांण्डेय ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्वदेशी शिल्प मेला के पूर्ण विवरण को प्रस्तुत करते हुये बताया की उक्त मेला उ.प्र. सरकार के उद्योग निदेशालय द्वार अधिसूचित किया गया है और इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही 10 राज्यों के हस्तशिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन व विपणन कर रहे हैंI

इस अवसर पर मेला प्रभारी पंडित हरि मोहन पाण्डेय, शशांक त्रिपाठी, यमुनापार कलाकार संघ के अध्यक्ष प्रियांशु श्रीवास्तव, राजेश मिश्र जी, हृदयेश मिश्रा, नीरज त्रिपाठी ,डी पी त्रिपाठी, सूरज शुक्ला, हरे कृष्ण तिवारी ,रजनीकांत श्रीवास्तव, सौरभ मालवीय, अखिलेश पाण्डेय, आचार्य पंडित पवन शास्त्री, संगीता गुप्ता, आशीष शर्मा, वीरेंद्र यादव, दयानन्द द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *