मुनिकीरेती: नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने चलाया छापेमारी अभियान, 10 चालानों से वसूला 28 सौ रूपए का राजस्व

  • कूड़ा फैलाने, प्लास्टिक का प्रयोग करने और थूकने पर किए चालान

मनोज रौतेला की रिपोर्ट:

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने क्षेत्र में कूड़ा फैलाने, प्लास्टिक का प्रयोग करने और गंदगी करने वालों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल दस चालान किए गए, जिनसे कुल 28 सौ रूपए का राजस्व वसूला गया।

शुक्रवार को कर निरीक्षक अनुराधा गोयल और सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में पालिका की टीम मुनिकीरेती बस पार्किंग पहुंची। यहां कूड़ा फैलाने, प्लास्टिक का प्रयोग करने और गंदगी करने वाले फुटकर रेहड़ी विक्रेताओं और दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके बाद कैलाश गेट में टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल दस चालान, सात कूड़ा फेंकने, एक प्लास्टिक का प्रयोग करने और तीन थूकने पर चालान किए गए। जिनसे कुल 28 सौ रूपए का राजस्व वसूला गया।

इस दौरान कर निरीक्षक ने सभी से कूड़ा न फैलाने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने और जगह-जगह न थूकने की अपील भी की। छापेमारी अभियान में सुपरवाईजर जितेंद्र सिंह सजवाण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *