हरिद्वार: अबू धाबी में मैडल जीतने पर शिवानी गुप्ता को देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने किया सम्मानित

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :

हरिद्वार: भारत का परचम आबू धाबी में लहराने वाली शिवानी गुप्ता को देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने किया सम्मानित.

शिवानी गुप्ता ऋषिकेश की रहने वाली है और लम्बे समय से ऋषिकेश में लड़कियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाती आयी है. शिवानी गुप्ता का नाम टॉप खिलाड़ियों में शुमार होता है मार्शल आर्ट के. अबू धाबी में आयोजित 13 से 16 सितंबर तक जु जित्सु एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी शिवानी गुप्ता को दो रजत पदक जीतने पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने सम्मानित किया व चिन्मय पंड्या ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि हमारे देश की लड़कियां निरंतर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं साथ ही शिवानी गुप्ता को आशीर्वाद रूपी मां गायत्री देवी जी का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *