सेहत के लिए बेहद लाभकारी है हरा टमाटर, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

नई दिल्ली l लाल टमाटर का इस्तेमाल आप खाने की ज्यादातर चीजों में करते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हरा टमाटर भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हरे टमाटर में विटामिन सी, विटामिन-ए, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप इसे डाइट में शामिल करते हैं तो आपको इसके एंटी इंफ्लामेट्री गुणों का भी फायदा मिलता है. हरे टमाटर को खाने से इम्यूनिटी मजबूत होगी. स्किन के लिए भी इसका सेवन बेहद फायदेमंद है.

आंखों के लिए
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप हरे टमाटर का सेवन कर सकते हैं. हरे टमाटर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है.

इम्यूनिटी मजबूत होगी
हरे टमाटर में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. हरे टमाटर को डाइट में शामिल करना इम्‍यूनिटी को मजबूत करेगा.

ब्लड प्रेशर की समस्या में
हरे टमाटर में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हरे टमाटर का सेवन बेहद फायदेमंद है.

स्किन के लिए फायदेमंद
डाइट में हरे टमाटर को शामिल करना स्किन के लिए भी फायदेमंद होगा. हरे टमाटर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *