वित्त मंत्रालय में 590 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली l वित्त मंत्रालय की तरफ से असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

जारी नोटिफिकेश के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए रोजगार समाचार पत्र में भर्ती विज्ञापन जारी होने 45 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा. आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन (E-Mail) दोनों की माध्यम से किए जा सकते हैं. भर्ती के जरिए 590 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्तियां तीन वर्ष के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी. हालांकि इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया या फिर घटाया भी जा सकता है.

योग्यता
योग्यता से जुड़ी अधिक डिटेल्स अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरकर “वरिष्ठ लेखा अधिकारी (एचआर-3), कार्यालय महानियंत्रक, व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय, कमरा नंबर 210, दूसरी मंजिल, महालेखा नियंत्रण भवन, ब्लॉक जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, दिल्ली-110023” के पते पर डाक या ईमेल (groupbsec-cga@gov.in) से भेजना होगा.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *