प्रॉपर्टी डीलर से ब्लैकमेलिंग में महिला सहित तीन गिरफ्तार, बनाया था अश्लील वीडियो

मंगलौर l प्रॉपर्टी डीलर को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये तथा मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीन दिन पूर्व मुंडलाना क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक महिला ने उसे फोन पर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एक स्थान पर बुलाया।

जहां पर महिला ने स्वागत सत्कार के तौर पर उसे कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। बाद में महिला ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसके साथियों ने मिलकर गुप्त कैमरे से उसके वीडियो क्लिपिंग तैयार कर ली। इसके आधार पर आरोपी महिला अपने साथियों के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करती रही।

बताया कि लाखों रुपये वह अपनी इज्जत की खातिर दे चुका था। उसके बाद भी वह लगातार उससे रुपयों की मांग करते रहे। जब उसने रुपये देने से इनकार कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। सीओ पंकज गैरोला ने एक टीम का गठन किया। पुलिस को पता चला कि देवबंद क्षेत्र में भी गिरोह इसी प्रकार की कई घटनाएं अंजाम दे चुका है। गिरोह के लोग देवबंद में ही मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *