प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी बीजेपी नेता की हत्या, प्रॉपर्टी के लिए बनाया खौफनाक प्लान

नोएडा l नोएडा के मिर्जापुर गांव में 9 फरवरी को हुई भाजपा नेता की हत्या के मामले नोएडा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्थानीय बीजेपी नेता की हत्या मुआवजे में मिलने वाली रकम और जमीन को हड़पने के लिए की गई थी। जिसे उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ अंजाम दिया था। मृतक की पहचान मिटाने के लिए हत्या के बाद उसके शव को जला दिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पत्नी का पिछले तीन साल से मुकेश से हैं प्रेम संबंध
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार ने बताया कि 9 फरवरी को बीजेपी के बूथ अध्यक्ष वीरपाल की हत्या कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि वीरपाल की पत्नी नेहा का पिछले तीन साल से मुकेश उर्फ सोनू से प्रेम संबंध हैं। दोनों मिलकर वीरपाल को रास्ते से हटाना चाहते थे।

मुआवजे की रकम और जमीन के लिए पत्नी ने रची हत्या की साजिश
उन्होंने बताया कि इसी बीच नेहा को पता चला कि वीरपाल को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से उसकी अधिगृहित की गई जमीन के बदले एक करोड़ रुपये का मुआवजा और भूखंड मिलने वाला है। इस रकम और जमीन के लालच में वीरपाल की हत्या की साजिश रची गई।

दो लोगों को 50 हजार देकर चारों ने की वीरपाल की हत्या
उन्होंने बताया कि नेहा और मुकेश ने हत्या करने के लिए राजकुमार और भूदेव शर्मा को 50 हजार रुपये दिए। नौ फरवरी की रात चारों ने उसकी गला दबाकर हत्या की, इसके बाद शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। अरोपी इसके बाद शव पर रजाई डालकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वीरपाल के 13, 11 और सात साल के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *