इस घातक गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री, अकेले ही पलट देते है बाजी!

नई दिल्ली l टीम इंडिया ने श्रीलंका के ऊपर टेस्ट सीरीज में भी दबदबा बनाना शुरू कर दिया है. भारतीय टीम ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच पारी और 222 रनों से अपने नाम किया है. इससे पहले रोहित की टीम ने टी20 सीरीज को 3-0 से जीता था. लेकिन लगता है कि कप्तान रोहित ढील छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं और वो टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप करना चाहते हैं. उसके लिए रोहित ने एक खतरनाक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है.

कप्तान रोहित का नया पैंतरा
दूसरे टेस्ट से ठीक पहले कप्तान रोहित ने श्रीलंका पर एक और बड़ा हमला कर दिया है. दरअसल रोहित ने एक घातक खिलाड़ी की अचानक टीम में एंट्री करा दी है. दूसरे टेस्ट से ठीक पहले रोहित ने घातक ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में एंट्री दिलाई है. अक्षर ने स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव की जगह छीन ली है. खबर ये है कि अक्षर ने फुल फिटनेस हासिल कर ली है और अब वो फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. अक्षर ने पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच में भी कमाल कर दिया था.

कमाल के खिलाड़ी हैं अक्षर
अक्षर पटेल रवींद्र जडेजा जैसे ही एक और घातक गेंदबाज हैं. अक्षर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाने के लिए जाने जाते हैं. अबतक उनका छोटा सा टेस्ट करियर कमाल का रहा है. अक्षर ने सिर्फ 5 टेस्ट मैचों में 36 विकेट हासिल किए हैं, जिनमें वो 5 मौकों पर 5 विकेट एक पारी में हासिल कर चुके हैं. अब ये खिलाड़ी टीम में शामिल होगा तो दूसरा टेस्ट भी एक बार फिर तीन दिनों में ही खत्म हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *