बेकाबू कार ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत 3 ज़ख्मी

उमरिया। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। जानकारी अनुसार उमरिया – शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ग्राम अमिलिया में ऑटो सवार पुरुष और महिला दो यात्री उतरकर सड़क पर खड़े हुए, उसी समय तेज रफ़्तार में पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना में जख्मी मरीजों को शहडोल जिला अस्पताल ले जाया गया है।

car Accident

सूत्रों के मुताबिक़ घटना के दौरान दम तोड़ने वालों में अमिलिया निवासी 52 वर्षीय स्नेहलता शुक्ला और भीमा डोंगरी निवासी 42 वर्षीय राजेन्द्र यादव के रूप में शिनाख्त की गई है। वहीं सड़क दुर्घटना में अन्य घायलों को शहडोल चिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *