मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी संग किया गंगा माँ के दर्शन

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी l देश व विदेश के श्रद्धालुओं के लिए अक्षय तृतीया के मौके पर मां गंगा व यमुना के कपाट खुल गए हैं। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा के कपाट खुलने के सुअवसर पर धर्मपत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुचकर मां गंगा के दर्शन किए।

गंगा माँ के दर्शन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि देश व विदेशों से उत्तराखंड के चार धाम में यात्रा के उद्देश्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा मंगलमय हो। मां गंगा यमुना के आशिर्वाद से प्रदेश की स्थिति सुदृढ़ हो, जिसके लिए मां गंगा से उन्होंने राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वही यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा खुलने के पहले दिन गंगोत्री यमुनोत्री के धामो में पहुंचकर दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *