गंगोत्रीधाम से वापस लौटते समय महिला यात्री का हार्ट अटैक से हुई मौत

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी : उत्तरकाशी से करीब 30 किलोमीटर दूर भटवाड़ी के पास अचानक महिला यात्री का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उसे आननफानन में परिजनों द्वारा 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला यात्री मेघा विलास पत्नी श्री रामचंद्र वर्तक जिसकी उम्र 58 वर्ष, मुंबई की मूल निवासी है। जिला अस्पताल में यात्री महिला के स्वास्थ में कोई सुधार न होने के चलते दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत्यु हो गई। जिसके बाद महिला के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *