यमुनोत्री धाम में नही थम रहा मौत का सिलसिला, एक और यात्री की हुई मौत

सुनील कुमार की रिपोर्ट


यमुनोत्री धाम में जानकी चट्टी स्थित होटल चंद्रलोक मे एक यात्री जगदीश मीठालाल पुत्र मीठालाल देव निवासी भयंदर ईस्ट मुंबई का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकी चट्टी ले जाया गया। जहां पर यात्री को फिजीशियन ने आवश्यक जीवन रक्षक औषधि एवं सीपीआर दिया । तमाम उपचार के बाद भी यात्री को बचाया नही जा सका। जिसके पश्चत फिजिशियन डॉक्टर द्वारा यात्री को मृत घोषित कर दिया गया है। यात्री पहले से ही हाई बीपी समस्या से ग्रसित था, जिस वजह से दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु होना बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *