बुजुर्ग श्रद्धालुओं की जान पर भारी पड़ रही चारधाम यात्रा, अबतक 20 यात्रियों की मौत

देहरादून l उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। भारी संख्या में श्रद्धालु धामों में दर्शन करने पहुंच रहे है। लेकिन चिंता की बात यह है कि चारधाम यात्रा शुरू होने के छह दिन के भीतर ही केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले 20 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

अव्यवस्थाओं व कठिन परिस्थितियों के बीच वृद्ध और बीमार तीर्थयात्रियों की जान पर पैदल यात्रा भारी पड़ रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम होने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कठिन पैदल मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ठहरने के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं है।

सोमवार तक मिली जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 14 यात्रियों की मौत हो चुकी थी। इनमें एक नेपाली मजदूर भी है। इनके अलावा केदारनाथ में पांच और बदरीनाथ में एक श्रद्धालु की मृत्यु की सूचना है। इस तरह छह दिन में 20 तीर्थयात्रियों की मौत ने यात्रा के आयोजकों और प्रशासन को चिंता में डाल दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *