इस वजह से दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर चला दी गोली, एक की मौत

मुजफ्फरनगर : पड़ोसी राज्य यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दूल्हे ने शादी से एक दिन पहले डीजे विवाद के चलते अपने ससुरालियों पर तमंचे से गोली चला दी। इस फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में इस्तेक़ार का निक़ाह गांव के ही अफजाल की बेटी के साथ होना तय हुआ था। रविवार को गांव के पास स्थित एक बैंकट हॉल में बारात आनी थी, लेकिन शनिवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जब दूल्हे पक्ष के घर डीजे बज रहा था, जिसमें दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग नाच रहे थे, उसी दौरान डीजे पर किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *