उत्तरकाशी में भगवान भरोसे स्वास्थ्य महकमा!

उत्तरकाशी l देश व विदेश से यात्रा के उद्देश्य से यात्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम में भारी संख्या में पहुच रहें है। वही यात्रा से जुड़ी हर व्यवस्था प्रशासनिक मुख्या के द्वारा सभी विभाग के प्रमुखों को सौंप दिए गए है। इस यात्रा में सबसे ज्यादा जोर यदि किसी विभाग पे दिया गया है तो वो स्वास्थ्य विभाग है। किन्तु उत्तरकाशी में बैठे सीएमओ से न तो एम्बुलेंस व्यवस्था देखी जा रही है न ही उन्हें इस बात की जानकारी है कि उत्तरकाशी बेस अस्पताल में कितने एम्बुलेंस है।

वही उत्तरकाशी से 35 किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी भटवाड़ी ब्लॉक की एम्बुलेंस को मुख्य अस्पताल में सेवा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। बेस अस्पताल में स्थित तीन एम्बुलेंस मुख्यालय में होने के बावजूद उत्तरकाशी मुख्य अस्पताल के मरीजों को लाना ले जाना पड़ रहा है। विभागीय सही समाजस्य न होने के चलते कोई घटना भटवाड़ी के आस-पास होती है तो वहाँ इस स्थिति से निपटने के लिए किसे लगाया जायेगा। जिससे यात्रा के दौरान आने वाली यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कितना मुस्तैद है । अस्पताल प्रशासन इस बात का अनुमान उनके इस तालमेल से लगाया जा सकता है।

यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के मौत का आंकड़ा अस्पताल पूछने के बाद मौत होने का सबसे ज्यादा है। क्या इसके पीछे की वजह कहीं अधिकारियों की सोयी हुई व्यवस्था तो नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *