कॉमनवेल्थ में भारत को मिला पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में संकेत महादेव ने जीता सिल्वर

बर्मिंघम : इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में आज (30 जुलाई) दूसरे दिन भारत का खाता सिल्वर मेडल से खुल गया है. आज भारत को पहला मेडल स्टार वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने दिलाया है.

उन्होंने मेन्स के 55 किग्रा इवेंट के फाइनल में यह उपलब्धि हासिल की. संकेत सरगर ने दो राउंड के 6 अटेंप में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और कुल 248 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर अपने नाम कर लिया.

इस तरह दोनों राउंड में भार उठाया

महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत ने इस बार ना सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में जगह बनाई, बल्कि शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों को अपना मुरीद कर लिया है. उन्होंने पहले राउंड यानी स्नैच में बेस्ट 113 किग्रा भार उठाया. इसके बाद दूसरे राउंड यानी क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा भार उठाकर मेडल अपने नाम किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *