भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 4 रन से दी मात

यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ही है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने काटे की टक्कर में इंग्लैंड को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास का पहला मेडल पक्का कर लिया है. भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से हराया.

रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी

सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से ति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी. भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *