बालों में तेल न लगाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान, हो जाएं सर्तक

खूबसूरत दिखने के लिए बालों का हेल्दी होना बहुत जरूरी है. बालों का सही ढंग से ध्यान रखने के लिए और उन्हें मजबूत और शाइनिंग बनाए रखने के लिए समय-समय पर तेल लगाना बहुत जरूरी होता है. वहीं बहुतच से ऐसे लोग हैं जो बालों में तेल नहीं लगाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बालों में तेल न लगाने से आपको कई बड़ी समस्याएं हो सकती हैं. जी हां बालों में तेल न लगाने की वजह से आपके बाल टूटना शुरू हो सकते हैं. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि बालों में तेल न लगाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

बालों में तेल न लगाने के नुकसान-
1-कई लोग बालों में तेल सिर्फ इसलिए नहीं लगाते हैं कि उससे उनका हेयर स्टाइल बिगड़ सकता है. लेकिन क्या आपको पता है कि बालों में बिलकुल भी तेल न लगाने से आपके बालों को कई नुकसान हो सकते हैं. इसकी वजह से बालों का टूटना शुरू हो जाता है. वहीं बालों में तेल न लगाने की वजह से आपके बाल पतले हो जाते हैं
2-बालों में तेल न लगाने से बाल ड्राई हो सकते हैं और इसकी वजह से आपके बाल कमजोर हो जाते हैं.
3- स्कैल्प में पिंपल्स इचिंग से बचने के लिए बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है.
4-बालों में तेल न लगाने से डैंड्रफ की समस्याएं भी हो सकती हैं.
5-बालों में तेल न लगाने से बालों को पोषण नहीं मिलता है और बाल टूटने लगते हैं.

बालों मे तेल लगाना क्यों है जरूरी?
1-बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए तेल लगाना बहुत जरूरी है.
2- बालों की फ्रिजिनेस कम करने और टूटने से बचाने के लिए भी बालों में ऑयलिंग जरूरी है.
3- बालों में तेल लगाने से गर्मियों में होने वाले नुकसान से बचने में फायदा मिलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *