कब्ज की समस्या का रामबाण उपाय है ये ड्राई फ्रूट्स!

नई दिल्ली। कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे आज के समय में हर 4 में से 2 लोग परेशान हैं. आपको बता दें कि कब्ज आमतौर पर तब होता है जब भोजन और तरल पदार्थ आपके पाचन तंत्र से बहुत धीरे-धीरे गुजरते हैं, जिससे मल कठोर और सूखा हो जाता है और उसे निकालना मुश्किल हो जाता है. यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे फाइबर की कमी, पानी की कमी, कुछ दवाओं के चलते, फिजिकल एक्टविटी कम होना आदि. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप मुनक्का को डाइट में शामिल कर सकते हैं. मुनक्का को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

क्या मुनक्का कब्ज में मददगार है

मुनक्का को कब्ज और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. क्योंकि मुनक्का में फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण यह मल को नरम बनाता है और कब्ज से राहत दिला सकता है.

कब्ज में कैसे करें मुनक्के का सेवन
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप मुनक्का को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप सबसे पहले सुबह 5-6 मुनक्के को पानी में भिगोकर रख दें. फिर इसे निकालकर रात में सोने से पहले खा लें. ऐसा करने से सुबह मल को त्याग में आसानी होगी. क्योंकि मुनक्के में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *