गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशनर्स को गुमराह कर रही सरकार

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकारी पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने जारी बयान में कहा है सरकार स्वास्थ गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशनर्स को गुमराह कर रही है। अभी तक करीब 50 हजार से भी अधिक पेंशनर्स ने इस योजना को छोड़ने का फैसला किया है। लेकिन सरकार ने धोखे से उनकी पेंशन से भी कटौती कर दी है।

तड़ियाल ने स्वास्थ प्राधिकरण के सीईओ के उस बयान को भी भ्रामक बताया है, जिसमें सीजीएचएस योजना में शामिल नहीं होने वाले पैंशनर्स को पूर्व से चल रही चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा देने की बात की है। उन्होंने कहा हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है बहुत जल्दी उच्च न्यायालय में अवमानना वाद दायर करेंगे। कहा कि किसी भी सूरत में सरकार के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। एकजुटता के साथ पेंशनर्स संगठन गोल्डन कार्ड के नाम पर कटौती के खिलाफ आंदोलन तेज करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *