शख्स ने कुर्ते पर शिकायत लिख बीजेपी नेता पर लगाए कई गंभीर आरोप

 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अमरोहा के रहने वाले एक शख्स ने बीजेपी नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है. दरअसल, दिल्ली रोड पर उस समय सब लोग एक युवक को रोककर बातचीत करने को मजबूर हो गए. जब शख्स ने अपने पूरे कपड़ों पर एक स्लोगन लिखा था, जिसमें बीजेपी नेता पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. वहीं, युवक इंसाफ की गुहार लगाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जा रहा है. जहां युवक के हौसले की सब लोग तारीफ कर रहे हैं.

वहीं, अगर अमरोहा जिले की बात करें तो इससे पहले युवक ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया था. इस दौरान अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया था और दोनों ही पक्षों का आपस में समझौता भी हो गया था, लेकिन उसके बाद भी युवक के द्वारा अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है. साथ ही बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगा रहा है.

भूमाफियों पर सरकार की कार्रवाई का नहीं है असर

दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही यूपी में माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर की कार्यवाही कर रही हो, लेकिन जो तस्वीर मुरादाबाद के दिल्ली रोड से सामने आई हैं, उसने कहीं न कहीं सरकार की कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. ऐसे में यह तस्वीरें इस बात की भी गवाही दे रही हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार में बीजेपी में शामिल भू माफियाओं पर सरकार की इस कार्यवाही का कोई असर नहीं है.

जानिए क्या है मामला?
जी हां यह बात इसलिए कह रहे हैं कि जो तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं. वह अमरोहा के रहने वाले कैलाश सैनी की है. जो अमरोहा के रहने वाले हैं और अमरोहा के ही बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारी राम सिंह सैनी के उत्पीड़न से परेशान हैं. कैलाश सैनी का आरोप है बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने उनकी 20 लाख की जमीन हड़प ली है. हालांकि, इस बाबत उन्होंने अमरोहा के सीनियर अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत की है. बावजूद उसके अभी तक कोई कार्यवाही बीजेपी नेता के खिलाफ नहीं हो पाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *