T20 World Cup : इस खिलाडी पर लगा रेप के आरोप, सिडनी में गिरफ्तार

सिडनी. टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला हारने के साथ ही श्रीलंका का सफर थम गया. इस बीच खबर आ रही है कि श्रीलंकाई टीम के एक खिलाड़ी दनुष्का गुनाथिलका को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई टीम बगैर गुनाथिलका के ही घर वापस लौटी है. गुनाथिलका को सिडनी में गिरफ्तार किया गया.

टी20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम ने अपने सफर का अंत सुपर 12 में चौथे नंबर पर रहते हुए खत्म किया. श्रीलंका की हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम भी टूनार्मेंट से बाहर हो गई. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें भी इंग्लैंड पर श्रीलंका की हार और जीत से जुड़ी थी.

इंग्लैंड से हार के बाद दनुष्का गुनाथिलका के गिरफ्तारी की खबर से श्रीलंकाई क्रिकेट में हड़कंप मचा है. गौरतलब कि गुनाथिलका 3 हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और टीम में उनकी जगह फिर एशेन बनडारा ने ली थी. हालांकि मुख्य टीम से बाहर होने पर भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें खुद से जोड़े रखने का फैसला किया था. इसका मतलब वो ऑस्ट्रेलिया से घर वापस नहीं लौटे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *