आसमान में चुपके से गर्लफ्रेंड के पास पहुंच गया शख्स और फिर…

नई दिल्ली : हाल के दिनों में फ्लाइट कंपनियों गलत वजहों से सुर्खियों में रही हैं। शंकर मिश्रा पर बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का आरोप लगा तो पिछले दिनों एयरहोस्टेस से फ्लाइट में छेड़छाड़ करने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। अब फ्लाइट का जिक्र आते ही लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। लेकिन इस बार विमान की यात्रा के दौरान कुछ ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देखकर लोग खुश हो गए। दरअसल, एक फ्लाइट में आसमान में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह वीडियो एयर इंडिया की फ्लाइट का बताया जा रहा है। रमेश कोटनाना नामक शख्स ने लिंक्डिन पर वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें शख्स अपने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, महिला मुंबई की यात्रा कर रही थी और उसी फ्लाइट का टिकट युवक ने भी बुक करवाया। वीडियो के अनुसार, युवक पहले गर्लफ्रेंड की सीट के पास जाता है और उसके हाथ में तस्वीरों का कोलाज होता है।

सीट पर पहुंचने के बाद युवक अपना मास्क निकालता है और स्माइल करता है। इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स बोलता है, ”एक्सक्यूज मी मैम।” जब लड़की युवक की ओर देखती है तो शुरुआत में उसे विश्वास नहीं होता और फिर जाकर वह गले लग जाती है। युवक अंगूठी के लिए अपने एक घुटने को नीचे करता है और फिर पहनाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स ने इसे सच्चा प्यार बताया है, तो कई यूजर्स ने अन्य तरह से युवक की प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *