R.J फाउंडेशन ने खोला निशुल्क आरू स्वास्थ्य केंद्र, मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं व दवाइयां

मंडीदीप : मंडीदीप औधोगिक क्षेत्र के पटेल नगर में सभी जरूरत मंदो के उपचार के लिए R.J फाउंडेशन की ओर से निशुल्क आरू स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। जिसका उदघाटन नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल व कम्पनी के RCTO संदीप भार्गव ने किया। साथ ही पूर्व नपा अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान व राजैन्द्र अग्रवाल ने अपने विचार प्रकट किए। आरजे फाउंडेशन के बैनर तले संचालित इस स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क उपचार व जांच के साथ ही दवाईया उपलब्ध रहेगी।

R.J Foundation opened free Aaru Health Center

आर जे फाउंडेशन के संदीप भार्गव व उर्फी हैदर काजमी ने बताया की मंडीदीप में यह चौथा निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र है। इससे पहले कोसी कलां व संडीला उत्तर प्रदेश, भिवाड़ी राजस्थान में संचालित है। इससे पूर्व अतिथियी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रेम शंकर साहू, कैलाश गुप्ता, पार्षद रेणु अमरेंद्र सिंह, विनोद चौकसे, शुभम खटीक, सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं वरुण बैवरीज कम्पनी के प्लांट हेड अमरेश चंद्र त्रिपाठी, सेल्स हेड अरुण गर्ग, प्लांट HR राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *