उत्तराखंड : ट्विटर पर VIP से आम आदमी हुए BJP-कांग्रेस के दिग्गज

देहरादून: उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित दिग्गज एक झटके में वीआईपी से आम आदमी  हो गए हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गजों के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। वीआईपी लोगों के आम आदमी होने की सारी कहानी जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

इन सभी वीवीआईपी लोगों का एक झटके में डिजिटल प्लेटफार्म पर उनका सारा रुतबा चला गया। यह सभी वीआईपी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल शामिल हैं। ट्विटर की ब्ल्यू टिक पॉलिसी में बदलाव लागू होते ही उत्तराखंड के तमाम वीआईपी एक झटके में इस डिजिटल प्लेटफार्म पर खास से आम हो गए।

टि्वटर ने शुक्रवार से उत्तराखंड के राज्यपाल, सीएम, पूर्व सीएम सहित तमाम दिग्गज नेताओं का ब्ल्यू टिक स्टेट्स वापस ले लिया है।

इससे पहले उत्तराखंड के तमाम वीआईपी ब्ल्यू टिक वाला वैरिफाइड एकाउंट चला रहे थे। लेकिन शुक्रवार सुबह ज्यादातर के एकाउंट से ब्ल्यू टिक गायब नजर आई।

इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अधिकारिक ट्विटर हैंडल शामिल हैं। इसी के साथ भाजपा उत्तराखंड के ऑफिशियल पेज से भी ब्ल्यू टिक हट गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उन गिने चुने नेताओं में शामिल हैं, जिनका ब्ल्यू टिक अब भी बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *