लिपिकों के साथ भेदभाव बर्दाश्त के बाहर : प्रिंस

आनन्द अकेला की रिपोर्ट

सीधी। सीधी में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ बी एल “प्रिंस” का हुआ भव्य स्वागत। इस दौरान माला पहनाकर गले लगाकर संगठन को मजबूत करने का किया गया वादा।
इस दौरान लिपिक संघ अध्यक्ष, श्री निगम द्वारा बताया गया प्रांतीय,अध्यक्ष सम्माननीय एमपी द्विवेदी जी एवं हमारे 4 सबसे बड़े संगठन संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जो निर्णय लिया जाएगा हम सब समस्त जिले के जिला अध्यक्ष हमारे लिपिक साथी का कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे और अपनी मांगों को पूरा कराने में तटस्थ रहेंगे। इसके लिए हम सब हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार है। देर रात तक समस्त लिपिक साथी काम करते हैं और हमारे साथ ही भेदभाव किया जा रहा है यह बर्दाश्त के बाहर है।
सीधी जिले का अध्यक्ष लिपिक कर्मचारी संघ बी एल निगम को नियुक्ति करने पर बधाई, शुभकामनाएं दी। समस्त लिपिक कर्मचारी संघ जिसमें प्रमुख रूप से संदीप सिंह बघेल, रामबली पनिका, एसके चतुर्वेदी, बृजेश पाण्डेय, सुभाष कुमार पाण्डेय, अरुण प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, मोहम्मद उस्मान, एसके सिंह, धीरेंद्र कुमार वर्मा, नरेश कुमार वर्मा, शांति बंसल, किरण शुक्ला, आर आर सोंधिया, श्यामलाल कोल,सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *