मदरसे पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, कई अवैध दुकानें भी ध्वस्त!

बरेली : यूपी में अवैध तरीके से बनाई गई प्रॉपर्टी पर योगी सरकार का एक्शन जारी है। बरेली जिले की तहसील नवाबगंज के गांव रूपपुर पैगा में शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जा करके बनाए मदरसा और एक दर्जन दुकानों का प्रशासन ने गुरुवार सुबह बुलडोजर चला दिया। इस दौरान वहां पर सीओ नवाबगंज समेत बड़ी तादात में पुलिस बल मौजूद रहा। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के गांव रूपपुर पैगा में ग्राम समाज की एक बीघा से ज्यादा जमीन शिक्षा विभाग को आवंटित की गई थी। करीब साल भर पहले गांव के ही मौलाना तौकीर हुसैन ने इस भूमि पर कब्जा करके वहां मरदसा और एक दर्जन दुकानों का निर्माण करा दिया। इसके बाद मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने का काम भी शुरू कर दिया गया।

इस पर पिछले दिनों गांव के ही एक व्यक्ति ने गोपनीय रूप से एसडीएम राजेश चंद्रा से इसकी शिकायत कर। उन्होंने शिकायत की जांच कराई तो उसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हो गई। इस पर 21 जुलाई को एसडीएम नवाबगंज राजेश चंद्रा और सीओ चमन सिंह चावड़ा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश करायी। इस दौरान मदरसा और सभी दुकानें शिक्षा विभाग की भूमि पर बनी पाए ने पर पूरे निर्माण को सील कर दिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू हुई और गुरुवार सुबह एसडीएम नवाबगंज ने मदरसा व अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त करा दिया। इस दौरान सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा समेत बड़ी तादात में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *