आपदा से माता-पिता को खो चुके बच्चों का नहीं होगा नुकसान, धामी सरकार ने बना यह प्लान

देहरादून। उत्तराखंड बारिश मुसीबत बनती जा रही है। भारी बारिश की वजह से आपदा जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश से बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास एवं प्रशिक्षण और आपदा में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की शिक्षा के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार जल्द योजना लाएगी। दिल्ली से मंगलवार को लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचकर अतिवृष्टि से उपजे हालात की समीक्षा की।

समीक्षा के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में सीएम ने कहा कि  अतिवृष्टि से प्रदेश में बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है। काफी लोग बेघर हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए जल्द ही एक योजना लाई जा रही है। बेघर हुए लोगों को पुनर्वास की व्यवस्था, उनके रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी।

जिन बच्चों ने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है, उन बच्चों के लिए शिक्षा का इस योजना के तहत प्रबंध किया जायेगा। सीएम ने सभी डीएम को निर्देश दिये हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखें एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरन्तर समन्वय बनाये रखें।

डीएम को निर्देश दिये हैं कि जनपदों में खाद्यान से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता रखी जाएं। शासन के उच्चाधिकारियों एवं सचिव आपदा प्रबंधन को भी जिलाधिकारियों से निरन्तर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *