‘हिटमैन’ रोहित ने छक्के से चकनाचूर किया सचिन का महारिकॉर्ड, बना डाला कीर्तिमान

कालंबो: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर-4 के मुकाबले में शतक जड़ते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह 47वां वनडे शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के और भी करीब पहुंच गए। इसके अलावा सबसे तेज 13 हजार वनडे रन भी पूरा किया। इसके एक ही दिन बाद आज श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 22वां रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

22वां रन बनाते ही रोहित शर्मा ने पूरे किए 10 हजार वनडे रन

हिटमैन ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी का 22वां रन बनाते हुए वनडे करियर में 10 हजार रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले सिर्फ छठे भरतीय हैं। रोचक बात यह है कि वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने 241वीं पारी में 10 हजार रन पूरे किए, जबकि उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं। कोहली ने 205वीं पारी में इस आंकड़े को छुआ था।

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

रोहित ने इस मामले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन के नाम 259 पारियों में 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसे पहले कोहली ने पीछे तोड़ा था और अब रोहित ने। इस लिस्ट में सौरव गांगुली चौथे नंबर पर हैं। पूर्व कप्तान 263 पारियों में इस करिश्माई आंकड़े तक पहुंच थे।

इस मैच से पहले रोहित के नाम 240 पारियों में 9978 रन दर्ज थे। उम्मीद थी कि वह पाकिस्तान के खिलाफ ही यह आंकड़ा छू लेंगे, लेकिन वह हाफ सेंचुरी बनाने के बाद आउट हो गए थे। आज उन्होंने रजिता के खिलाफ चौका जड़ते हुए खाता खोला था, जबकि 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का जड़ते हुए ऐतिहासिक आंकड़े को पार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *