इंदौर बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये शहर

इंदौर। इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 में इंदौर शहर ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। इंदौर शहर (Indore) को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।

दूसरे और तीसरे नंबर इस शहर ने मारी बाजी

गुजरात के सूरत शहर को दूसरा और आगरा को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, मध्य प्रदेश को नंबर वन राज्य का पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजेताओं को सम्मानित किया।

इंदौर के मिले सात पुरस्कार

प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 61 पुरस्कार दिए गए। इंदौर को चार श्रेणियों में सात पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर स्मार्ट सिटी सीइओ दिव्यांक सिंह ने प्राप्त किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने आयोजन का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने आयोजन में कहा कि इंदौर ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अच्छा काम किया है। चुनौतियों को स्वीकारते हुए एक शहर कैसे आगे बढ़ता है, इंदौर इसका अच्छा उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *