धर्म छुपाकर चली खौफनाक चाल, हिन्दू लड़की से गैंगरेप कर बनाया वीडियो; 3 पर केस

मंगलौर : उत्तराखंड के इस शहर में एक लड़की से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। युवक पर आरोप है कि सोशल मीडिया से पीड़ित लड़की से पहले दोस्ती कर फिर युवक ने लड़की के खिलाफ खौफनाक चाल चली। पूरा मामला जानकर पुलिस भी दंग रह गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपियों ने उसका सेक्स वीडियो भी बनाया। यह पूरा मामाल हरिद्वार जिले में सामने आया है। शाहजहांपुर निवासी एक युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी एक युवक से बातचीत हुई।

युवक ने उसे अपने प्रेम जाल मे फंसा लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर मंगलौर क्षेत्र में लाया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने मित्र के साथ भी उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप लगाया कि घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने अपने एक अन्य मित्र से उसे मिलवाया और उसके साथ मिलकर दुराचार किया।

पीड़िता को पता चला कि वह फर्जी नाम से उसके साथ अब तक बात करता रहा है तो उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने उसे उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे नकद रुपये भी मांगे।

इसके बाद उसने करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस से शिकायत तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।  इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद किए गए आरोपियों अभिषेक उर्फ आतिफ, कपिल तथा गौरव परमार सभी निवासी रुड़की के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *