दरक जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस ने सपा में लगाई सेंध

लखनऊ : समाजवादी पार्टी से कई पूर्व विधायक बुधवार दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सदस्यता दिलाएंगे।सपा से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी और पूर्व विधायक गजराज सिंह अपने समर्थकों के साथ राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं।  ये सभी आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

इनके अलावा कई जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व पूर्व ब्लाक प्रमुख भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। यूपी में सपा नेताओं के कांग्रेस के साथ जुड़ने को लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर कयास लगने लगे हैं।

इसके पहले इमरान मसूद सहित कई अन्य चर्चित नेता भी कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *