सचिन पायलट और अशोक गहलोत के सामने बीजेपी से कौन लड़ेगा चुनाव?

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 58 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समाने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है, जबकि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सामने अजीत सिंह मेहता को टिकट दिया है। राजस्थान की सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत और टोंक से सचिन पायलट के सामने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।  बता दें कि ये दोनों सीटें राजस्थान की चर्चित सीटें मानी जाती हैं। आइये जानते हैं बीजेपी ने किसे कहां से टिकट दिया है।

राजस्थान में भाजपा ने पहले ही 95 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। गुरुवार को जारी तीसरी लिस्ट में भाजपा ने 58 और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इस तरह अब भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 182 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।इससे पहले कांग्रेस ने भी अब तक राजस्थान की 151 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

भाजपा ने तीसरी लिस्ट में करणपुर विधानसभा सीट से सुरेंद्र पाल सिंह को टिकट दिया है। सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया को मैदान में उतारा है। राजस्थान की खाजूवाला विधानसभा सीट से विश्वनाथ मेघवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कोलायत से पूनम कंवर भाटी और सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने पिलानी से राजेश दहिया और खेतड़ी विधानसभा सीट से धर्मपाल गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है।

किसे कहां से दिया टिकट

राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़ को टिकट दिया है। भाजपा ने गुरवीर सिंह बराड़ के अलावा 57 और सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में भाजपा ने टोंक के साथ सरदारपुरा सीट से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में भाजपा ने दोनों वीआईपी सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। टोंक से अजीत सिंह मेहता और सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *