पुलिस के फेसबुक पेज पर लड़की की न्यूड फोटो की अपलोड, महकमे में हड़कंप

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के इस जिले की पुलिस की आधिकारिक फेसबुक पेज पर लड़की की न्यूड फोटो अपलोड कर दी गई। पेज को  हैक करने बाद किसी ने अश्लील फोटो अपलोड करने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फोटो को हटाकर केस दर्ज कर लिया है। चमोली पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज को किसी ने हैक कर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अश्लील फोटो को हटाकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

‘चमोली पुलिस उत्तराखंड’ नाम से फेसबुक पेज है। इसके कवर पर पुलिस अधीक्षक चमोली का फोटो लगाया गया है। बताया जा रहा कि शनिवार को किसी ने इसे हैक करके अश्लील फोटो अपलोड कर दी। यही नहीं, आधा घंटे से ज्यादा समय तक यह फोटो अपलोड रही।

सूचना मिलते ही पुलिस की ओर से इसे बदल दिया गया था, लेकिन कई लोगों ने इस पेज का स्क्रीन शॉट ले लिया, जिसे व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किया जाने लगा। दूसरी ओर, पुलिस उपाधीक्षक-ऑपरेशन नताशा सिंह ने बताया कि यह मामला जानकारी में आते ही फेसबुक पेज रिस्टोर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *