वनडे टीम ऑफ द ईयर का हुआ ऐलान, भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

नई दिल्ली : वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर छठवीं बार खिताब जीता। भारत में खेले गए विश्व कप में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और बिना मैच हारे फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि खिताब जीतने का सपना नहीं पूरा हो सका। साल 2023 के खत्म होने से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने इस साल की बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। हालांकि इसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है।

वनडे विश्व कप चैंपियन होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम से सिर्फ एक खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना है। हालांकि विश्व कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड भी इसका हिस्सा नहीं बन सके हैं। इस साल के प्रदर्शन के आधार पर ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने जिस टीम का चयन किया है, उसमें भारत के 8, न्यूजीलैंड, ऑट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के 1-1 खिलाड़ी को जगह मिली है।

बेस्ट टेस्ट इलेवन में ओपनर के तौर पर भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल को रखा गया है, जिन्होंने बतौर ओपनर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली, डेरिल मिचेल और हेनरिक क्लासेन मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर हैं। इन खिलाड़ियों ने इस साल कई शतक ठोके हैं। केएल राहुल विकेटकीपर हैं। राहुल ने चोट के बाद वापसी करते हुए कई बेहतरीन पारियां खेली। एडम जंपा और कुलदीप यादव स्पिनर हैं। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह तीन तेज गेंदबाज हैं।

स्टार स्पोर्ट्स की वनडे टीम ऑफ द ईयर

  • रोहित शर्मा (भारत)
  • शुबमन गिल (भारत)
  • विराट कोहली (भारत)
  • डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
  • केएल राहुल (भारत)
  • हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका)
  • एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)
  • कुलदीप यादव (भारत)
  • मोहम्मद शमी (भारत)
  • मोहम्मद सिराज (भारत)
  • जसप्रीत बुमराह (भारत)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *