बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक नई पहल की है. सरकार ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि प्रदेश में योगी सरकार ने बच्चों की स्कूल वैन में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य कर दिया है. परिवहन के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वरलू की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है.

3 माह का समय

परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, सीसीटीवी लगवाने के लिए 3 माह का समय दिया गया है. स्कूल मैनेजमेंट के साथ वैन के मालिकों की जिम्मेदारी होगी कि यह आदेश का पालन समय से हो जाए.

वैन की निगरानी

अधिकारियों की मानें तो सीसीटीवी लगने से बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी. साथ ही स्कूल वैन की निगरानी भी हो सकेगी. साथ ही बच्चों के साथ होने वाली अप्रिय घटना पर भी रोक लगेगी. प्राइवेट स्कूल वैन और स्कूलों की अपनी निजी वैन में ये सीसीटीवी लगेंगे.

सभी स्कूल वैन में सीसीटीवी कैमरे

29 दिसंबर 2023 को जारी आदेश के मुताबिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा के अब सभी स्कूल वाहनों में सीसीटीवी अनिवार्य कर दिया गया है. परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह नियम मोटर वाहन नियमावली में पहले से मौजूद है. कुछ स्कूल वाहनों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए भी हैं लेकिन इस अधिसूचना के बाद राज्य के सभी स्कूल वैन में सीसीटीवी कैमरे लगाने की समय सीमा भी तय कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *