राम वन गमन पथ‌ पर हुए भ्रष्टाचार की होगी जांच, साय सरकार बैठाएगी कमेटी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राम वन गमन पथ को लेकर सियासत गर्म हो गई है। जहां एक तरफ देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ को लेकर भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय‌ ने कमेटी बनाकर जांच करने की बात कही है।

राम वन गमन पथ के सवाल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। राम वन गमन पथ में भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने तत्कालीन भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछली सरकार ने राम वन गमन पथ सहित कई योजनाओं में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। जहां-जहां भ्रष्टाचार हुआ है उन सभी की जांच के लिए जांच कमेटी बिठाई जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुकमा और कवर्धा दौरे पर हैं। सुकमा रवाना होने से पहले सीएम ने हैलीपेड पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता का बुधवार को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने वह सुकमा जा रहे हैं। उनके साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम और मंत्री केदार कश्यप भी अंतिम संस्कार में शामिल होने उनके साथ जा रहे हैं। सुकमा के बाद कवर्धा जाएंगे जहां किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम कवर्धा में गुड़ फैक्ट्री का भी शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *