‘मनुवाद हटाओ संविधान बचाओ’ पर हुआ मंथन

देहरादून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति देहरादून कमेटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कुसुम नौडियाल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसका शीर्षक था मनुवाद हटाओ संविधान बचाओ। गोष्टी में प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल ने महिलाओं को जागरूक करने पर बल दिया और भाजपा की डबल इंजन की सरकार के चलते समाज में बहु-बेटियों पर आए दिन लगातार हिंसाएं हो रही हैं जिसकी जिम्मेदार भाजपा की सरकार है उन्हीं की छत्र-छाया में अपराधी खुले आम घूम रहे हैं।

अंकिता को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। एक ओर प्रदेश के मुखिया नारीबंदन सामारोह कर रहे है वहीं दूसरी और उन्हीं के नेताओं की और से बच्चियों के साथ आए दिन दुष्कर्म हो रहें हैं। मुख्य वक्ता और संगठन की प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी ने कहा कि हमें संगठन का व्यापक विस्तार करना होगा। आए दिन महिलाओं पर हिंसाए बढ़ती जा रही हैं इन हिंसाओं को रोकने के लिए हमें महिलाओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना होगा उनके अधिकारों के बारे में बताना होगा।

दमयंती नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश को आज़ाद हुए 75 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन महिलाओं की स्थिति जस की तस है। वर्तमान में मोदी सरकार आज जो संविधान पर हमला करने जा रही है हमें अपने संविधान को बचाने के लिए पुरजोर लड़ाई लड़नी होगी। महिलाओं व आम जन की सुरक्षा को देखते हुए आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाओं में भाजपा को शिकस्त देने पर जोर दिया गया।

गोष्ठी में जिला मंत्री सीमा लिंगवाल, संगीता नेथानी, सुरेसी नेगी, सीमा अंसारी, दीपा नेगी, शबनम, शकुंबरी रावत, कांति, विंदा मिश्रा, सुशीला बड़ौनी, ममता मौर्य, राजेश्वरी अवस्थी, श्यामा रावत, संगीता पाल, कमला जखमोला, विमला भट्ट, सरिता नेगी गुड्डी, गौरा देवी, शकुंतला रावत सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *