चुनाव से पहले MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM का बेटे BJP में होंगे शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है. जानकारी के मुताबिक एमपी के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी एक बार फिर बीजेपी जॉइन करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि दीपक जोशी आज ही दोबारा बीजेपी में शामिल होंगे. दीपक जोशी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी.
बता दें कि दीपक जोशी विधानसभा चुनाव के दौरान देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन वहां बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनोज चौधरी को दावेदार घोषित किया था. जिससे नाराज़ होकर दीपक जोशी ने पार्टी छोड़ दी थी. हालांकि कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से टिकट दिया, लेकिन वह चुनाव हार गए थे. जानकारी के मुताबिक दीपक जोशी के आज 11:30 बजे बीजेपी में शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है.

बीजेपी से तीन बार के विधायक रहे दीपक जोशी दीपक जोशी 2013 में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में स्कूल, उच्च शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट मंत्री भी थे. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मनोज चौधरी ने बीजेपी के दीपक जोशी को मात दे दी थी. जब 2020 में मध्य प्रदेश में सत्ता का उलटफेर हुआ तो मनोज चौधरी ने सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. बाद में विधानसभा उपचुनाव में भी मनोज चौधरी को जीत हासिल हुई और वह भाजपा विधायक बन गए. इसके बाद हटपिपल्या सीट का समीकरण बदल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *