बिहार: देर से ही सही मगर महागठबंधन में बंट गई सीटें!

पटना: काफी किंतु परंतु के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग फाइनल हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे ज्यादा 26 सीटों पर लड़ेगी। वहीं कांग्रेस 9 और लेफ्ट को 5 सीटें दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि सीट बंटवारे में पूर्णिया सीट आरजेडी को दी गई है। पप्पू यादव की लगातार डिमांड के बाद भी पूर्णिया सीट कांग्रेस को नहीं मिली है।

आरजेडी इन 26 सीटों पर लड़ेगी
अररिया, बांका, बक्सर, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, जमुई, झंझारपुर, मधेपुरा, महाराजगंज, नवादा, पाटलिपुत्र, उजियारपुर,सारण,पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सिवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, वाल्मीकीनगर, औरंगाबाद

कांग्रेस इन 9 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
कटिहार, किशनगंज, पटना साहिब, सासाराम, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, सुपौल, समस्तीपुर

CPI ML को मिली ये 3 सीटें
काराकाट, आरा, नालंदा

CPI को एक सीट
बेगूसराय

CPI (M) 01 सीट
खगड़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *